ना जाने कितने लोगो ने ,
भारत की आजादी को अंजाम दिया ,
कुछ ने अपना खून बहाकर,
कुछ ने अपने शीश कटाकर,
घुटन से भर चुकी,
जिंदगी को,
उड़ने का अरमान दिया!
ना जाने कितने लोगो ने ,
भारत की आजादी को अंजाम दिया …
तिरंगे का सर ऊँचा करने वाले,
इतिहास की चादर ओढ़ चुके है ,
बेवक्त अलविदा कहने वालो ने ,
बड़ा ही ख़ूबसूरत ये काम किया!
ना जाने कितने लोगो ने , भारत की
आजादी को अंजाम दिया ....
~मिथिलेश~
P.S: Image courtesy: Google






